Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur सफाई सेवकों की मांगों संबंधी सरकार जल्द लेगी ठोस फैसला, हड़ताल वापसी...

सफाई सेवकों की मांगों संबंधी सरकार जल्द लेगी ठोस फैसला, हड़ताल वापसी की अपील: संदीप सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संदीप सैनी ने सफाई सेवकों से हड़ताल संपन्न करने की अपील की है। आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सफाई सेवकों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और जल्द ही इनका ठोस हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि  सफाई सेवकों की हड़ताल के कारण शहर गंदगी के ढेर पर है और इससे संक्रमित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। क्योंकि, गर्मी का मौसम होने के कारण स्थिति और भी भयावाह बनी हुई है।

Advertisements

संदीप सैनी ने कहा कि सफाई सेवक नगर निगम की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इनकी सुविधाओं और भविष्य को सुरक्षित करना भी हमारा फर्ज है। इसलिए सरकार द्वारा इसके हल के लिए पूरी गंभीरता से काम किया जा रहा है और जल्द ही सफाई सेवकों को उनके हक दिए जाएंगे। संदीप सैनी ने कहा कि वे सफाई सेवकों के साथ हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार कर्मचारियों को उनके बनते हक दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here