Monday, October 26, 2026
Home Latest भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी...

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने किया ऐलान

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), पलक। मोदी सरकार ने ऐलान किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और संस्थापक लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देकर सम्मानित किया  जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में कहा कि भारत के विकास में उनका योगदान स्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर देश के उप-प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हुए चला।

Advertisements

उन्होंने बताया कि, “मैं यह सांझा कर के काफी खुश हूं कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात की और उन्हें इस सम्मान को दिए जाने पर बधाई दी। वह हमारे समय के सबसे बड़े और सम्मानित जननेता रहे हैं। भारत के विकास में उनका योगदान स्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर देश के उप-प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हुए चला। उन्होंने गृह मंत्री और सूचना-प्रसारण मंत्री के तौर पर काम करते हुए भी खुद को दूसरों से अलग किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय रहे हैं और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here