
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़), पलक। जम्मू के जिला रामबन में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां एक घर में देर रात आग लग गई। इस हादसे में तीन बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय सभी परिवारिक मैंबर सो रहे थे। आसपास के लोगों ने काफी मुश्किल के साथ उनकों घर से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। तीनों बहनों की देहों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रखवा दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।













