जिंदगी में हमेशा ही सकारात्मक सोच लेकर जीवन व्यतीत करना चाहिए: महात्मा डा. सुरिंदरपाल

गढदीवाला,(द स्टैलर न्यूज़): सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन गढदीवाला में ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह के नेतृत्व में संत समागम हुआ। इस दौरान जोनल टूर के दौरान दसूहा ब्रांच के संयोजक महात्मा डा. सुरिंदर पाल सिंह जी पहुंचे। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि विन्रमता, प्यार, सहनशीलता से इस संसार में सब कुछ हासिल किया जा सकता है। इंसान के पास जो स्वासों की पूंजी है पता नहीं कब समाप्त हो जानी है इसलिए सभी के साथ मिलजुल कर, प्यार से रहना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि गुरसिख हमेशा ही दुनिया में कामकाज करते हुए इस परमात्मा में ध्यान रखता है। उन्होंने इंसान को जागरूक करते हुए कहा कि ए इंसान जिस काम के लिए संसार में तुम को परमात्मा ने भेजा है तथा सतगुरु की शरण में जाकर इस निरंकार प्रभु की जानकारी कर ले। निरंकार व सतगुरू अंर्तयामी होता है। जिंदगी में हमेशा ही सकारात्मक सोच लेकर जीवन व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमात्मा का हर किसी का मददगार है।

प्रभु परमात्मा हमारे अंग-संग है जब कोई गुरसिख मुसीबत में होता है जब उसे गुरसिख प्रभु परमात्मा को याद करता है तो परमात्मा उसे समय प्रकट होकर उसकी सहायता करते है। इंसान परमात्मा को याद करने में देरी करता है और ही दुनियावी सहारों की तरफ देखता रहता है जब इंसान परमात्मा का सहारा लेता है सारे काम अपने आप ही सम्पन्न हो जाते है।उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज का जो भी संदेश हम तक पहुंचता है उसे बिना किसी हील हुज्जत के मानना चाहिए। इस दौरान महात्मा मोहन लाल जी ने संयोजक महात्मा डा.सुरिंदर पाल सिंह को दुपट्टा पहनाकर उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर जगदीश मितर दसूहा सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here