
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आज भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्किट में भाजपा की एक बैठक जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में हुई। इस संबंधी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि 26 जनवरी के प्रोग्रास को भाजपा कार्यालय में मनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई।

डा. रमन घई ने बताया कि 26 जनवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोक कतना सुबह 8.30 पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए डा. रमन घई ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को इस प्रोग्राम में बढ़चढक़र हिस्सा लेना चाहिए।
इस मौके पर महासचिव डी.एस. बागी, उपाध्यक्ष डा. राज कुमार सैनी, गौरव वालिया, कुलभूषण सेठी, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, महासचिव मंडल मनजिंदर सयान, बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष महिंदरपाल धीमान, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, को-अप्रेटिव सैल अध्यक्ष अनिल कोहली, सह मीडिया प्रभारी जौली जहानखेलां, गुरमिंदर सैनी, रौक्सी, येशु जैन, लाल मोहम्मद आदि भी उपस्थित थे।











