Friday, October 23, 2026
Home Himachal भाजपा सांसद बताएं कि ऊना से हमीरपुर कब पहुंचेगी रेल: रजनीश चौहान

भाजपा सांसद बताएं कि ऊना से हमीरपुर कब पहुंचेगी रेल: रजनीश चौहान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । जिला महिला कांग्रेस की प्रवक्ता रजनीश कुमारी चौहान ने कहा है कि भाजपा सांसद बताएं कि ऊना से हमीरपुर रेल लाइन कब पहुंचेगी । उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का  भाजपा का एक सांसद केंद्र में मंत्री है तो दूसरा राज्य सभा में मेंबर है। उन्होंने कहा कि केंद्र  में होते हुए भी भाजपा के दोनों सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए एक भी बड़ा उद्योग नहीं ला पाए। ऐसे में अब भाजपा द्वारा लोगों का ध्यान  मुख्य समस्याओं से हटा नौटंकियां शुरू कर दी  गई हैं ।

Advertisements

उन्होंने कहा जिस प्रकार विधानसभा चुनावों में भाजपा का हमीरपुर जिला से सफाया हुआ है , ठीक उसी तरह अब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा का सफाया होने जा रहा है। लोग इस बार जुमलों और झूठ के बहकावे में न आकर बदलाव लाने की सोच रहे हैं। उन्होंने  दावा किया कि इस बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here