रंग बदलने की रेस में केजरीवाल ने गिरगिट को पछाड़ा: राष्ट्रीय सचिव सिरसा

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रंग बदलने की दौड़ में गिरगिट को हरा दिया है और बड़े अंतर से रेस जीत ली है तथा लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाकर उन्होंने ऐसा किया है।

Advertisements

यहां जारी एक बयान में सरदार सिरसा ने कहा कि केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर में जो पाखंड और दोहरापन दिखाया है, उसकी कोई बराबरी नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पहली बार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली, फिर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लात मारी और कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने केजरीवाल द्वारा पिछले दिनों किए गए ट्वीट को पढ़ते हुए कहा कि केजरीवाल ने लिखा था कि कांग्रेस अगर कैग के साथ होती तो कभी का देश बेच दिया होता। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया था कि उन्होंने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले में भ्रष्टाचार के लिए गांधी परिवार की भूमिका की जांच क्यों नहीं करवाई। 

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के दिल्ली नेताओं ने हमेशा केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, चाहे वह शीश महल का निर्माण हो, दिल्ली की शराब नीति को खत्म करना हो या अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के अन्य घोटाले हों। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल से भी सवाल किया गया कि क्या उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को ‘विशेष वाशिंग मशीन’ में धोया गया था जिसके बाद अब वह भ्रष्टाचार के सभी आरोपों से मुक्त होकर बेदाग हो गए हैं।

केजरीवाल पर बोलते हुए सरदार सिरसा ने कहा कि इस व्यक्ति ने भारतीय राजनीति में एक नई गिरावट ला दी है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम कर रही है, इसके लिए केजरीवाल जैसे भ्रष्टाचारी लोगों को कड़ी सज़ा देना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एक मुख्य एजेंडा देश को लूटना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here