प्रधानमंत्री मोदी दलित लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: कैंथ

पटियाला, (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा द्वारा “बस्ती संस्कार अभियान” एवं “गाओ चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के उपलक्ष्य में गांव मरदांहेङी, भटेङी कलां और फैक्टरी ऐरीया पटियाला में गुरु रविदास महाराज जी दे 647वें जन्मदिवस सबंधित प्रोग्रामो में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने टीम समेत के आयोजन में हिस्सा लिए। गुरु रविदास महाराज केमटी मरदांहेङी,भटेङी कलां और फैक्टरी ऐरीया पटियाला में सम्मानित किया गया।

Advertisements

मोर्चा के उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह कैंथ ने कहा के गुरु रविदास की 647वीं जयंती से एक दिन पहले वाराणसी में गुरु रविदास नई प्रतिमा का उद्धाटन व संग्रहालय का भूमि पूजन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद किया। देश के माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जन्मस्थान से संबंधित 96.36 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

सरदार कैंथ ने कहा कि सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला यह आयोजन क्षेत्र की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी दलित लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और नई योजनाएं और नीतियां इसका उदाहरण हैं।

इस कार्यक्रम में युवा नेता कमल रखड़ा, बलविंदर सिंह, चरन सिंह भटेङी कलां, जीत सिंह , जना सिंह मरदांहेङी और गुरप्रीत सिंह गुरी भी शामिल हुए और उन्हें “बस्ती संस्कार अभियान” और “गाओ चलो अभियान” कार्यक्रम का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here