
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सैनी जागृति मंच पंजाब की तरफ से पंजाब प्रधान कुलवंत सिंह सैनी की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी की तरफ से संदीप सैनी को पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम का चेयरमैन नियुक्त होने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस मौके पर कुलवंत सैनी ने कहा कि संदीप सैनी पहले ही समाज सेवी कार्यों में आगे रहते है और पार्टी की तरफ से जिम्मेवारी मिलने पर वह अब और कड़ी मेहनत के साथ लोगों की सेवा करेंगे।

इस मौके पर कुलवंत सैनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व समूह लीडरशिप के इस फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर एक पार्टी को संदीप सैनी जैसे ईमानदार, मेहनत नेता की जरुरत है जो जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहे। इस अवसर पर जिला प्रधान प्रेम सैनी, कुलवंत सिंह सैनी पंजाब प्रधान, कृपाल सिंह पाली जिला यूथ प्रधान, प्रभजोत सिंह सैनी पंजाब प्रधान यूथ, हरिंदर सैनी जिला महासचिव सैनी जाग्रति मंच पंजाब आदि मौजूद थे।












