Monday, October 12, 2026
Home Jammu & Kashmir खाई में गिरा तेल टैंकर, चालक की मौत

खाई में गिरा तेल टैंकर, चालक की मौत

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होने की सूचनी मिली है। जहां जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा तेल टैंकर खाई में गिर गया। जिस कारण टैंकर चालक की मौत हो गई। जानकारी मुताबक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा एक तेल टैंकर रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में हादसे का शिकार हो गया। टैंकर से गिरने से जगह-जगह तेल भी बिखर गया। इससे आग लगने की घटना भी सामने आई। आस-पास के लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here