Friday, October 23, 2026
Home National घर में गैस रिसाव के कारण एक परिवार के तीन बच्चों की...

घर में गैस रिसाव के कारण एक परिवार के तीन बच्चों की हुई मौत, मां गंभीर घायल

तमिलनाडु (द स्टैलर न्यूज़)। तमिलनाडु में एक बड़ा हादसा होने की सूचना मिली है। जहां एक घर में गैस रिसाव के कारण एक परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और मां गंभीर रुप में घायल हो गई। जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है। इस सबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग गैस रिसाव के कारण लगी हो सकती है। उन्होंने बताया कि चेंगलपट्टू रेलवे स्टेशन के पास कार्यस्थल पर अपने पति से मिलने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ घर लौट आई और लाइट चालू कर दी। जैसे ही उसने लाइट चालू की और आग लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here