Sunday, October 11, 2026
Home Himachal बागी कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा ने कार्यकारी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

बागी कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा ने कार्यकारी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। बागी कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा ने कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते हुए राणा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि- ‘मैं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देता हूँ। वा सोने को वारिए जा से टूटे कान।’ राजेंद्र राणा सहित छह ने बीते दिनों राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। राजेंद्र राणा 2022 विधानसभा चुनाव में सुजानपुर से विधायक बने थे। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद राजेंद्र राणा समेत 6 कांग्रेस विधायकों को स्पीकर ने अयोग्य करार दे दिया था।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here