Monday, October 19, 2026
Home National 10वीं के पेपर दौरान छात्रों को नकल करवाते दबोचे अध्यापक, 33 पर...

10वीं के पेपर दौरान छात्रों को नकल करवाते दबोचे अध्यापक, 33 पर मामला दर्ज, 15 गिरफ्तार

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के नूह में 10वीं के पेपर दौरान छापेमारी की गई। छापेमारी दौरान स्कूल के कई अध्यापक छात्राओं को खुलेआम नकल करवाते हुए पकड़े गए। यह छापेमारी शिक्षा बोर्ड के डा. वीपी यादव द्वारा की गई। जिसके बाद पेपर रद्द कर दिया गया। नकल करवाने के आरोप में 33 पर मामला दर्ज किया गया और 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। चैकिंग करते दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से लीक प्रश्न पत्र की तस्वीरे मिली है।

Advertisements

बता दें कि हरियाणा के तावडू के चंद्रावती स्कूल में पिछले मंगलवार को नकल का मामला सामने आया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। डा. वीपी यादव और उनकी टीम ने पिनगवां में निक्की मॉडल पब्लिक स्कूल पर छापेमारी की। जांच के दौरान पता चला कि प्रश्न पत्र खुद स्कूल संचालक और स्टाफ ने ही पेपर लीक किया था। परीक्षार्थियों को पेपर वितरित करने से पहले ही उसकी फोटो खींचकर पेपर वायरल कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here