Saturday, October 31, 2026
Home National शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका खारिज

शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका खारिज


मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई है। किला कोर्ट ने कहा कि उसे जमानत याचिका पर सुनवाई करने का अधिकार नहीं है। जमानत के लिए आर्यन को सेशन कोर्ट में अपील करनी होगी। आर्यन के साथ क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है।
आर्यन समेत सभी 6 आरोपियों को आर्थर रोड जेल और दोनों फीमेल आरोपियों को भायखला जेल भेज दिया गया है। जेल की नई गाइडलाइंस के मुताबिक 7 दिन क्वारैंटाइन सेल में रखने का नियम है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here