Monday, October 5, 2026
Home National गोविंदपुरी इलाके की इमारत में लगी आग, महिला जिंदा झुलसी 

गोविंदपुरी इलाके की इमारत में लगी आग, महिला जिंदा झुलसी 

दिल्ली (द स्टेलर न्यूज़)। दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक इमारत में आग लगने की घटना में गंभीर रूप से झुलसी 50 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Advertisements

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुड्डी देवी बोलने में अक्षम थी। इस घटना में उनके बेटे पंकज पांडे (28), बेटी सोनिया (20) और मां सुशीला देवी (70) पहले ही मौत हो गई थी। गुड्डी देवी की सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। देवी की मौत के साथ ही इस घटना में अब एक ही परिवार के 4 सदस्यों की जान जा चुकी है।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में 12 जून को देर रात करीब 2 बजे एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी, जिससे बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू करना पड़ा। धुएं से भरे ढांचे के अंदर कई निवासी फंस गए थे।

पुलिस ने पहले कहा था कि करीब 80 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर भवन में रहने वाले एक शख्स को “सबक सिखाने” के लिए इमारत के अंदर खड़े एक स्कूटर में कथित तौर पर आग लगाने के आरोप में 17 वर्षीय लड़की सहित 4 लोगों को पकड़ा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here