
होशियारपुर (द स्टेलर न्यूज़)। अरोड़ा वंश सभा होशियारपुर की एक विशेष बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन सरपरस्त प्रमुख समाज समाजसेवी संजीव अरोड़ा एवं प्रधान दीपक नरूला की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बलविंदर कतना को जिन्हें पंजाब सरकार द्वारा अरोड़ा खत्री वेलफेयर बोर्ड का जिला चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवं दोषाला भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान प्रधान दीपक नरूला ने अरोड़ा वंश सभा द्वारा समाज हित में चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों एवं सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी गई और उन्होंने कहा कि सभा शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान तथा सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यों में निरंतर योगदान दे रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरोड़ा वंश सभा एक पूर्णतः सामाजिक संस्था है जिसका किसी भी राजनीतिक दल या गतिविधि से कोई संबंध नहीं है तथा संस्था केवल बिरादरी एवं समाज के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर सरपरस्त संजीव अरोड़ा ने कहा कि श्री बलविंदर कतना की नियुक्ति पूरे अरोड़ा खत्री समाज के लिए गर्व का विषय है क्योंकि श्री कतना के नेतृत्व में बोर्ड समाज के हितों की रक्षा एवं उत्थान के लिए प्रभावी कार्य करेगा और अरोड़ा वंश सभा भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ाएगी और श्री अरोड़ा ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके संगठित प्रयासों से संभव होती है। कतना की नियुक्ति समाज के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी और उन्होंने कहा कि अरोड़ा वंश सभा हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी और समाज को एकजुट करने का कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बलविंदर कतना ने कहा कि अरोड़ा वंश सभा द्वारा दिए गए सम्मान के लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों से इसी प्रकार समाज सेवा में सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद श्री संजीव दुआ ने आगामी लगाए जाने वाले प्रकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
समारोह के अंत में उपस्थित सदस्यों ने बलविंदर कतना को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर करण कतना, गिरीश बंसल, विजय अरोड़ा, संजीव दुआ, कुनाल दुआ,विशाल अरोड़ा, राजीव मनचंदा, अनिल पाहवा, आशीष अरोड़ा, संजीव कथूरिया, राजन मनचंदा, सुरेश नारंग,गौरव खट्टर, जितेंद्र कुमार, कमलप्रीत सिंह, नीतीश अरोड़ा, दीक्षित अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, सुनील मखीजा, सूरज अरोड़ा, पवन अरोड़ा, रणवीर मक्कड़, अमनदीप सिंह, मनी कटारिया, अरविन्द अरोड़ा व अन्य उपस्थित थे।












