सरकार के प्रोत्साहन से स्वयंसेवी संस्थाओं का मुहिम से जुडऩा सराहनीय : डा. रमन घई

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पल्स पोलियो मुहिम के तहत होशियारपुर के स्लम एरिया में लगाए गए पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा देश में चलाए जा रहे पल्स पोलिया अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के इस अभियान से भारत पल्स पोलियो मुक्त हुआ है। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार की प्रशंसा की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रोत्साहन से आज स्वंय सेवी संस्थाएं भी इस पल्स पोलियो अभियान में आगे आकर अपना योगदान दे रही है। इस अभियान के तहत उन्होंने स्लम एरिया में गंभीरता से घर-घर जाकर पल्स पोलियो पिलाने वाले सरकार के नुमायदों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर हररूप कुमार सुपरवाईजर, मीना कुमारी ए.एन.एम., रीटा व रणजीत कौर आशा वर्कर तथा हरजिंदर कौर व गुरविंदर कौर ए.एन.एम. स्टूडैंट उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here