Tuesday, October 20, 2026
Home Crime बुरी खबर: शिअद वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह मन्नण की संदिग्ध हालातों में...

बुरी खबर: शिअद वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह मन्नण की संदिग्ध हालातों में मौत

sad-vice-president-gurnam-singh-manan-died-burnt-with-motercycle-hoshiarpur-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल होशियारपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह मन्नण की गत 27 जनवरी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रात को खेतों में चक्कर लगाने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गए थे, मगर सुबह जंगल में लकड़ी ले जाते हुए लोगों ने उनका शव व मोटरसाइकिल आग से बुरी तरह जला हुआ देखा। इस पर उन्होंने गांव निवासियों, सरपंच व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार गुरनाम सिंह मन्नण (48) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गंव मन्नण गत रात्रि मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने खेतों में चक्कर मारने के लिए गए थे। सुबह अंधेर मुंह जंगल में लकड़ीयां लेने जा रहे लोगों ने भेड़ू-चक्क साधू गांव के बीच पड़ते जंगल के रास्ते में मन्नण का मोटरसाइकिल व शव बुरी तरह से जले हुए देखे। इस पर वह घबरा गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांव निवासियों, सरपंच और पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रखवा दिया है। इस बात का पता चलते ही मन्नण गांव के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। गुरनाम की माता महिंदर कौर का निधन हो चुका है तथा अब उसके घर में पिता सुरजीत सिंह, उसकी पत्नी, 3 बेटियां व 1 बेटा और अन्य पारिवारिक सदस्य हैं।

इसी बीच गुरनाम की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला व भाजपा नेता संजीव तलवाड़ ने भी पुलिस अधिकारियों से गुरनाम की मौत के कारणों की गहनता से जांच की मांग की है।

शोक व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गुरनाम एक नेकदिल इंसान था और पार्टी के प्रति उसकी सेवाएं सदैव याद की जाती रहेंगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गुरनाम की मौत के पीछे के कारणों की जांच करने की बात कही है।

शिअद बी.सी. सैल के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह मठारुने भी गुरनाम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here