Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur बुरी खबर: सडक़ हादसे में शक्ति सिंह की मौत

बुरी खबर: सडक़ हादसे में शक्ति सिंह की मौत

School-van-accident-one-child-two-more-dead-Kullu-Himachal-Pradesh.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर गांव अत्तोवाल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया।

Advertisements

मृतक की पचहान शक्ति सिंह (20) पुत्र जीवन सिंह हाल निवासी अज्जोवाल (मूल निवासी उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गांव इनायतपुर) के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार शक्ति पत्थर का काम करता था और रविवार को वह अत्तोवाल की तरफ किसी गांव में काम देखने जा रहा था कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई व उसके पीछे बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here