Tuesday, October 27, 2026
Home Jammu & Kashmir जंगल के बीच पत्थरों की ओट में बनाए आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश,...

जंगल के बीच पत्थरों की ओट में बनाए आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। जिला पुंछ के जंगली क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस औस सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों के ठिकाने का पर्दाफाश किया है। रविवार को सेना की 16 आरआर, एसओजी, एसएचओ सुरनकोट मुख्तियार अली की टीम ने एक विशेष इनपुट पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल के बीच बड़े पत्थरों की ओट में आतंकी ठिकाने का पता चला। मौके से सात आईईडी और एक वायरलेस सेट, कंबल व अन्य सामग्रियां मिली हैं।

Advertisements

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने सूचना के आधार पर बोमई सोपोर के गांव लोगरिपोरा में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक कब्रिस्तान में जमीन के नीचे बनाया गया आतंकी ठिकाना मिला। यहां से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन, 2 पाउच, कुछ जिंदा कारतूस के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार कब्जे में ले लिए है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here