विधायक ऐडवोकेट दिनेश चड्डा ने वेदांगी व्यास को किया सम्मानित

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। रूपनगर ज़िले की होनहार बेटी वेदांगी व्यास को खेल श्रेत्र में पाई उपलब्धि के लिए विधायक ऐडवोकेट दिनेश चड्डा ने सम्मानित किया। ज़िक्र योग्य बात है कि वेदांगी व्यास ने कर्नाटक राज्य में हुई 67 वीं नेशनल स्कूल खेल अंडर 17 गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप 2024 में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की ओर से खेला तथा उपविजेता रहते हुए सिल्वर मेडल जीतकर पंजाब ही नहीं बल्कि रूपनगर का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने के पश्चात वेदांगी व्यास को नैना जीवन ज्योति क्लब ने NJJC खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था और अब विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने भी रूपनगर जिले का नाम रोशन करने पर वेदंगी व्यास को सपरिवार बुलाकर उन्हें सम्मानित किया ताकि वह आने वाले समय में ओर बड़ी उपलब्धि हासिल करके अपने जिले के साथ-साथ पंजाब का नाम भी रोशन करें।

Advertisements

इस मौके पर वेदांगी व्यास की छोटी बहन प्रतिभा व्यास को भी सम्मानित किया गया क्योंकि उसने 2023-24 खेले वतन पंजाब दिया में 600 मीटर दौड़ में ब्रास मेडल हासिल किया है तथा अपनी बड़ी बहन की भांति खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है । दोनों बहनों के माता-पिता अपर्णा व्यास तथा वीरेंद्र व्यास ने विधायक एडवोकेट दिनेश चढ़ा का तहे दिल से धन्यवाद किया जिन्होंने दोनों बेटियों का हौसला बढ़ाकर उन्हें भविष्य में दिन दोगुनी- रात चौगुनी तरक्की की राह पर प्रेरित किया।
इस मौके पर शिवकुमार सैनी, अतिंदर पाल सिंह, सतनाम सिंह गिल, सुरिंदर सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here