दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं समूह नगर निवासियों द्वारा श्री केशो मंदिर में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं समूह नगर निवासियों द्वारा श्री केशो मंदिर (शक्ति मंदिर) में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 20 मार्च से 24 मार्च, सायं 7 बजे से रान्नि 10 बजे तक किया जाएगा है। श्री राम कथा की त्यारियाँ खूब अच्छे से चल रही हैं। स्वामी सज्जनानंद ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कथा का वाचन करने हेतु विशेष रूप से देशों विदेशों का भ्रमण करते हुए कथा रस के पिपासुओं को कथा रूपी अमृत का पान करवाने के लिए विश्व विख्यात मानस मर्मज्ञ साध्वी सुश्री शचि भारती जी अपनी संत मंडली के साथ होशियारपुर में पधार रहीं हैं। जिनकी ओजस्वी वाणी के माध्यम से हम सब कथामृत का रसपान करेगें। श्री राम कथा के सम्बन्ध में संध्या फेरियां भी निकाली जाएंगी।

Advertisements

उन्होंने बताया श्री राम कथा का मकसद केवल कथा कहानियों को सुन लेना यां भजन संकीर्तन सुनना और सुनाना नहीं बल्कि प्रभु श्री राम जी के आदर्शों को उनके सिद्धांतों को अपने जीवन मे कैसे लागू कर सकें जो हम भी सत्य के मार्ग पर चलने का प्रयास कर सकें, श्री राम एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति, आदर्श भाई, आदर्श पिता, आदर्श राजा है हमे भी उनके जीवन से लाभ प्राप्त हो l हम भी थोड़ा बहुत उनके मार्ग पर चल सकें य़ह तभी हो सकेगा अगर हम संतों की वाणी को सुनेंगे उनके सान्निध्य में पहुंचेगे, 17 मार्च को संध्या फेरी श्री बाबा बालक नाथ मंदिर, प्रह्लाद नगर से और 18 मार्च को संध्या फेरी श्री केशो मंदिर से शाम 3 बजे शुरू होगी। प्रभु भक्तों की सुविधा के लिए लंगर, पार्किंग, कुर्सियों की व्यवस्था का भी प्रबंध किया जाएगा। आप सभी से अपील है कि कथा में परिवार सहित पहुंच कर पुण्य के भागी बने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here