जज आलोक जैन द्वारा सब डिवीजन मुकेरियां कोर्ट का किया गया निरीक्षण

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। माननीय हाईकोर्ट के निरीक्षक जज आलोक जैन द्वारा सब डिवीजन मुकेरियां कोर्ट का निरीक्षण किया इस मौके जिला व सेशन जज दिलबाग सिंह जोहल भी उनके साथ थे। इस मौके बार एसोसिएशन मुकेरियां के प्रधान सूरज मोहन पराशर, सचिव वरुण कुमार, उपाध्यक्ष रछपाल सिंह कलसी, संयुक्त सचिव नम्रता मन्हास व अन्य वकीलों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और मुकेरियां कोर्ट  में वकीलों एवं आम जनता  को आ रही समस्याएं के बारे बताया।

Advertisements

जिसे निरीक्षक जज आलोक जैन ने ध्यान पूर्वक सुनकर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। बार एसोसिएशन मुकेरियां के प्रधान सूरज मोहन पराशर ने निरीक्षक जज आलोक जैन को  बार एसोसिएशन की  मांगो संबंधी मांग पत्र भी सौंपा इस अवसर पर भारी संख्या में वकील उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here