Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal सुजानपुर से पूर्व विधायक ठाकुर कर्म सिंह के बेटे जतिंदर ने मांगा...

सुजानपुर से पूर्व विधायक ठाकुर कर्म सिंह के बेटे जतिंदर ने मांगा कांग्रेस टिकट

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़ ), रजनीश शर्मा । हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में हुई बगावत के बाद अब नए चेहरे कांग्रेस टिकट की रेस में है। इसी कड़ी में करीब 22 वर्ष ऊहल पंचायत के प्रधान तथा पुराने बमसन से कांग्रेस विधायक रहे स्वर्गीय कर्म सिंह ठाकुर के बेटे जतिंदर कुमार ने कांग्रेस टिकट की मांग की है।

Advertisements

इस बारे में उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर अपना पक्ष रखा है। राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंधित जतिंदर की माता नर्वदा  ठाकुर हिमाचल की पहली महिला जिला परिषद चेयरमैन थी। स्वर्गीय कर्म सिंह भी हमीरपुर ब्लॉक समिति के चेयरमैन रह चुके थे। जतिंदर कुमार ने कहा कि उनके परिवार ने कांग्रेस की सेवा की है, यदि पार्टी मौका देती है तो वह भी पूरी निष्ठा से पार्टी और लोगों की सेवा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here