Wednesday, October 28, 2026
Home National सीबीएसई स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अहम खबर, NCERT ने...

सीबीएसई स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अहम खबर, NCERT ने बदला सिलेबस

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सीबीएसई स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। बता दें कि एनसीईआरटी ने अपने सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है। सूत्रों के अनुसार चालू शैक्षणिक सत्र से कक्षा 3 और 6 के सिलेबस में बदलाव हो रहा है। एनसीईआरटी ने नए शैक्षणिक सत्र का पाठ्यक्रम बदल दिया है। नई किताबों के संबंध में सीबीएसई स्कूलों को सूचना भेज दी गई है। इस सबंधी प्रिंसिपल निधि सिहाग ने बताया एनसीईआरटी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूली शिक्षा के लिए एनसीएफ 2023 के अनुरूप स्कूलों के लिए नई किताबें तैयार की हैं। पाठ्यक्रम में कौशल आधारित विषयों का परिचय दिया जाएगा। अन्य कक्षाओं के पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं होगा। यह नया बदलाव एक अप्रैल से शुरू हुए शैक्षणिक सत्र से ही लागू हो गया हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here