Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur बसपा ने राकेश रोकी को होशियारपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा,...

बसपा ने राकेश रोकी को होशियारपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा, 5 को किया जाएगा सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बहुजन समाज पार्टी की तरफ से लोकसभा हलका होशियारपुर से उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते हुए राकेश रोकी सुमन को चुनाव मैदान में उतार दिया है।

Advertisements

पार्टी द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन मायावती के निर्देशों पर पंजाब इंचार्ज रणधीर सिंह बैनीवाल ने बताया कि जल्द ही बाकी सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से राकेश रोकी के सम्मान और एकजुटता का संदेश देने के लिए 5 अप्रैल को चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित दौलत गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here