Thursday, October 22, 2026
Home National बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के खिलाफ ‘स्थायी गिरफ्तारी वारंट’ जारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के खिलाफ ‘स्थायी गिरफ्तारी वारंट’ जारी

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक विशेष अदालत ने 1995-97 में अवैध हथियार और गोला-बारूद की कथित खरीद के मामले में लालू यादव के खिलाफ ‘स्थायी गिरफ्तारी वारंट’ जारी किया है। इस सबंधी विशेष लोक अभियोजक अभिषेक मेहरोत्रा ​​ने समाचार एजेंसी को बताया कि सांसदों और विधायकों के लिए विशेष अदालत के  ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास महेंद्र सैनी ने लालू यादव के खिलाफ ‘स्थायी वारंट’ जारी किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह मामला 1995-97 का है, जो यहां एक अधिकृत डीलर से जाली दस्तावेजों का उपयोग करके खरीदे गए हथियारों से संबंधित है। इस मामले में 23 आरोपी थे और सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। इनमें से यादव को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है इन में से दो आरोपियों की मौत हो चुकी है।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here