Thursday, October 22, 2026
Home Himachal जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ पाठशाला चौरी की छात्रा पायल का चयन

जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ पाठशाला चौरी की छात्रा पायल का चयन

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला हमीरपुर के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला चौरी की छात्रा पायल का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में छटी कक्षा में हुआ है। इस बच्ची के जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने से विद्यालय व गांव में खुशी का माहौल है।

Advertisements

केंद्र मुख्य शिक्षक सुभाष डोगरा ने बताया कि इस बच्ची पायल पुत्री मीनाक्षी पत्नी मनोज कुमार गांव सपाहल डाकघर चौरी ने पर्वेश परीक्षा पास करके अपने अध्यापक व अभिभावकों व पाठशाला का नाम रोशन किया है। वहीं पायल ने इसका श्रेय केंद्र मुख्य शिक्षक सुभाष डोगरा, कक्षा अध्यापक स्वरूप चंद व अपने माता-पिता को दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here