Sunday, October 18, 2026
Home Himachal सांसद ने गोद ली पंचायत में नही लगाया विकास पर एक भी...

सांसद ने गोद ली पंचायत में नही लगाया विकास पर एक भी पैसा: अभिषेक राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा कि हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने गोद ली अणु कलाँ पंचायत में एम.पी. फंड से एक भी पैसा विकास पर नहीं लगाया है। हमीरपुर में पत्रकारवार्ता में आर.टी.आई. से जुटाई जानकारी से उन्होंने इस बात का ख़ुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सांसद अपने वायदों और कामों का हिसाब देने से क्यों कतरा रहे हैं।

Advertisements

आरटीआई से जुटाई जानकारी के बाद किया खुलासा

अभिषेक राणा ने कहा कि सांसद द्वारा गोद लिए गए गांव की तस्वीर न बदल पाना व इस बारे झूठ बोलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने माँग कि सांसद अनुराग ठाकुर इस बारे जनता से माफ़ी माँगे। उन्होंने कहा कि जनता को जुमलेबाजी से नहीं बहलाया जा सकता और सांसद को जनता के सामने अपना हिसाब देना ही होगा। अभिषेक राणा ने कहा कि जो व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट में झूठा हलफऩामा दे सकता है वह जनता से कितना बड़ा झूठ बोल सकता हैं। अनुराग ठाकुर बताए कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कौन सा बड़ा काम किया है।

अभिषेक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता परेशान हैं कि अपने सांसद के लिए किस मुँह से वोट माँगे। अभी तक ऊना-हमीरपुर रेल प्रोजेक्ट भी एक जुमला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ 12 मार्च को युवा कांग्रेस हमीरपुर के गांधी चौक पर रैली करेगी। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा बडिंग विशेष तौर से पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजग़ारों को हर साल दो करोड़ रोजग़ार देने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार के खिलाफ युवा काफी आक्रोश में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here