
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: समीर सैनी। जे.सी.टी. ग्रुप की डायरैक्टर (स्ट्रेटेजिक बिजनेस डिवैलपमैंट) मैडम प्रिया थापर के निर्देशानुसार व जे.सी.टी. ग्रुप के बिजऩेस हेड कमल भसीन के सहयोग से होशियारपुर प्लांट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वाइस प्रेसीडैंट अकाउंट्स व स्टोर्स रजनीश सूद ने कंपनी की महिला कर्मचारियों को मैडम प्रिया थापर का महिला दिवस संबंधी संदेश सुनाया।

मैडम प्रिया थाप्पर ने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिला का शिक्षित होना बहुत जरुरी है क्योंकि एक महिला ही जो पूरे परिवार को शिक्षित करती हैं।
मैडम प्रिया ने कहा कि जेसीटी परिवार में हमेशा हर एक महिला को उसका बनता हक दिए जाने की पहल की है और आगे भी सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा। उन्होंने महिलाओं को साहस को बनाए रखने, संरक्षण, सम्मान, सहयोग को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता और आत्म-सम्मान प्रदान करने की बात पर बल दिया।
इस मौके पर महिला कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमति मीना राणा, श्रीमति रंजीत कौर, श्रीमति मोनिका, मिस हरप्रीत कौर व प्रेम बिष्ट व अन्य मौजूद थे।












