Sunday, October 25, 2026
Home National सीएम मान ने केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- उनके साथ हार्डकोर क्रिमिनल...

सीएम मान ने केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- उनके साथ हार्डकोर क्रिमिनल जैसा हो रहा बर्ताव

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिलने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल से शीशे के पीछे से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि मुलाकात एक हार्डकोर क्रिमिनल की तरह की गई थी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार क्यों किया गया। उनका आरोप सिर्फ इतना है कि उन्होंने जनता को मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिक उपलब्ध करवाए। तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ‘मुलाकात जंगले’ में हुई, जो कांच की दीवार से विभाजित एक कमरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here