Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज के एमए-1 के विद्यार्थियों ने एमए-2 के विद्यार्थियों को दी...

सरकारी कॉलेज के एमए-1 के विद्यार्थियों ने एमए-2 के विद्यार्थियों को दी विदायगी पार्टी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर के एम.ए-1 (हिन्दी) के विद्यार्थियों ने एम.ए-2 (हिन्दी) के विद्यार्थियों को विदायगी पार्टी दी। इस पार्टी का आयोजन हिन्दी विभाग के स्टाफ सदस्यों अध्यक्ष विजय कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर सरोज शर्मा, जसविंदर कौर, नीती शर्मा तथा तजिंदर कौर के सहयोग से  किया गया। इस पार्टी में कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। उन्होने विद्यार्थियों को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हिन्दी विभाग के अध्यक्ष विजय कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व की जानकारी देते हुए अनुशासन में रहते हुए ही अपनी मंज़िल तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। उन्हें एक अच्छा इंसान बन कर देश तथा समाज के प्रति बनते अपने फर्ज़ को ईमानदारी के साथ निभाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया तथा पुरानी यादों को याद किया गया। एम.ए.-2 के विद्यार्थियों में वह भावनात्मक रुप देखने को मिला जिसे भुला पाना संभव नहीं है। एम.ए.-2 के विद्यार्थियों को एक यादगारी चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। एम.ए.-2 के विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी, हिन्दी विभाग के अध्यक्ष विजय कुमार, सरोज शर्मा, जसविंदर कौर, नीती शर्मा तथा तजिंदर कौर ने यादगारी फोटों खिंचवाई। सभी के लिए यह एक यादगारी दिन बन गया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here