Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal हार के बाद भी राजेंद्र राणा ने जताया 27 हजार मतदाताओं का आभार 

हार के बाद भी राजेंद्र राणा ने जताया 27 हजार मतदाताओं का आभार 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने उन सभी 27 हजार मतदाताओं के साथ-साथ उन वर्करों का भी आभार जताया है जो विपरीत परिस्थितियों में भी दिन-रात उनके साथ डटे रहे और जिन्होंने इस चुनाव में दिल से मेहनत की। जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में यह चुनाव लड़ा गया लेकिन वह दिल की गहराइयों से उन 27 हजार से अधिक मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उन पर अपना भरोसा कायम रखा। उन्होंने कहा कि जिन-जिन वर्करों ने उनके लिए दिन-रात मेहनत की, वह उनकी मेहनत को भी सलाम करते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सुजानपुर की जनता के साथ मैं भावनात्मक रूप से जुड़ा हूं और सुजानपुर को अपना ही परिवार मानता हूं। सुजानपुर के हितों पर कतई आंच नहीं आने दी जाएगी और लोगों का स्नेह व भरोसा  उनके लिए सर्वोपरि है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर की जनता के लिए उनके सेवा भाव में कोई कमी नहीं रहेगी और वह हमेशा इलाका वासियों के प्रति समर्पित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here