Friday, October 23, 2026
Home Himachal 21 जून को 11 स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा आयुष विभाग

21 जून को 11 स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा आयुष विभाग

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग 21 जून को जिला हमीरपुर में 11 चिन्हित स्थानों पर विशेष योग शिविर आयोजित करेगा। इन शिविरों में विभाग के योग प्रशिक्षक आम लोगों को योगाभ्यास करवाएंगे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. देशराज वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय हमीरपुर में बचत भवन के अतिरिक्त एनआईटी परिसर हमीरपुर, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़, राजकीय वानिकी एवं औद्यानिकी महाविद्यालय नेरी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़सर, आर्य समाज मंदिर नादौन, बाबा बालक नाथ ट्रस्ट दियोटसिद्ध, सामुदायिक भवन पखरोल (किटपल) और जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में भी योग शिविर लगाए जाएंगे।

Advertisements

इसके अतिरिक्त जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले 71 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 5 आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी 30 मई से ही योग से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि इन गतिविधियों में 5 हजार से भी ज्यादा लोगों तथा स्कूली विद्यार्थियों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है।

 डॉ. देशराज वर्मा ने बताया कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है और वर्तमान जीवन शैली में योग को अपनाकर हम पूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने सभी जिलावासियों से 21 जून को आयोजित किए जाने वाले योगाभ्यास सत्रों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here