Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur पतंग व डोर विक्रेताओं को चाइना डोर न बेचने संबंधी किया जागरुक

पतंग व डोर विक्रेताओं को चाइना डोर न बेचने संबंधी किया जागरुक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिले में चाइना डोर की रिटेल, होलसेल व डिस्ट्रीब्यूशन को रोकने व वातावरण सुरक्षा एक्ट 1986 का कड़ाई से पालन करने हेतु पतंग बेचने वाले विक्रेताओं के साथ अतिरिक्त वातावरण इंजीनियर शिव कुमार ने अपने कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में 20 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अतिरिक्त वातावरण इंजीनियर ने सभी को विज्ञान, तकनीक व वातावरण विभाग पंजाब की ओर से चाइना डोर पर लगाए गए प्रतिबंधों से अवगत करवाया और बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी ओर से चाइना डोर की बिक्री नहीं की जाती और वे केवल सूती धागे वाली डोर ही बेचते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे चाइना डोर नहीं बेचेंगे और अगर कोई बेचता पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सहायक वातावरण इंजीनियर जतिंदर कुमार, वरेश ओहरी, जूनियर इंजीनियर सुखप्रीत भी मौजूद थे। इस दौरान सभी को कपड़े व जूट के बैग भी वितरित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here