Sunday, October 11, 2026
Home Politics पठानकोट-मण्डी राष्ट्रीय उच्चमार्ग को फोरलेन में परिवर्तित करने का कार्य आगामी मार्च...

पठानकोट-मण्डी राष्ट्रीय उच्चमार्ग को फोरलेन में परिवर्तित करने का कार्य आगामी मार्च से प्रारम्भ होगा:शांता कुमार

maxresdefault

पालमपुर। पठानकोट-मण्डी राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच-20) को फोरलेन में परिवर्तित करने का कार्य आगामी मार्च माह में प्रारम्भ कर दिया जाएंगा। कार्य का शिलान्यास मार्च माह में ही केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं कांगड़ा-चम्बा से वर्तमान लोक सभा सदस्य शांता कुमार ने कल सांय केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की तथा उनसे पठानकोट-मण्डी राष्ट्रीय उच्चमार्ग संबंधी कार्य के विषय में जानकारी प्राप्त की। मण्डी के सांसद राम स्वरूप शर्मा और सांसद शान्ता कुमार पिछले कुछ महीनों से भूतल परिवहन मंत्री से इस राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए पर्याप्त धन राशि का प्रावधान करने की मांग कर रहे थे। इन सांसदों ने भूतल परिवहन मंत्री को अवगत कराया था कि यह राष्ट्रीय उच्च मार्ग पठानकोट-को बरास्ता मनाली लेह-लददाख से जोडता हैं और भारतीय सेना द्वारा वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। चीन की सीमाओं पर बढती गतिविधियों के फलस्वरूप इस मार्ग को फोर लेन में परिवर्तित किया जाना अति अनिवार्य हैं। सांसद राम स्वरूप शर्मा और शान्ता कुमार ने भूतल परिवहन मंत्री को अवगत कराया था कि राज्य की सबसे पुराने राश्ट्रीय उच्च मार्ग के रख-रखाव का कार्य प्रदेष सरकार कर पाने में असमर्थ है अतः लेन परिवर्तन का कार्य राश्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकारण द्वारा अपने हाथ में लिया जाए ताकि कार्य शीघ्र पूरा हो पाए। केन्द्रीय मंत्री ने सांसद शान्ता कुमार को आष्वासन दिया कि यह कार्य राश्ट्रीय उच्च मार्ग प्रधिकरण द्वारा ही प्रारम्भ किया जाएगा। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री का इन मांगों को स्वीकार करने पर आभार व्यक्त करते हुए शान्ता कुमार ने कहा कि पठानकोट-मण्डी उच्च मार्ग फोरलेन में परिवर्तित हो जाने से हिमाचल प्रदेश की तीस लाख से अधिक जनसख्ंया के जीवन स्तर में सुधार होगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here