नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डा. रमन घई को कार्यकर्ताओं ने सिर आंखों पर बिठाया

3-भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, तीक्ष्ण सूद, शिव सूद सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई-डा. घई के जिलाध्यक्ष बनने से खिले कार्यकर्ताओं के चेहरे, पार्टी के प्रति कार्य करने का बढ़ा जोश-होशियारपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला द्वारा होशियारपुर से जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई को नियुक्त किए जाने से होशियारपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह बढ़ गया है। उनके प्रधान बनने का समाचार जैसे ही राजनीतिक गलियारों से होता हुआ आम जनतातक पहुंचा सभी तरफ खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके कार्यालय व निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। नेताओं व आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर निवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष बनने की बधाई दी तथा सरआंखों पर बिठाया। भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेताओं ने डा. रमन घई का अध्यक्ष बनने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने डा. घई को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की कद्र करती है और पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने वालों को ही ऐसी महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जाता है। श्री खन्ना ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का जनाधार डा. रमन घई की मेहनत व नियुक्ति से और मजबूत होगा तथा इससे आम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है व बढ़ेगा। उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डा. रमन घई को अपनी शुभकामनाएं देते हुए इसी लग्न व मेहनत से पार्टी हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। डा. घई को बधाई देते हुए सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद एवं मेयर शिव सूद ने कहा कि डा. घई के जिलाध्यक्ष बनने से होशियारपुर का मान बढ़ा है और डा. घई निश्चित तौर से पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे। इस अवसर पर डा. रमन घई ने कहा कि पार्टी हाईकमांड ने जो उनके प्रति जिलाध्यक्ष बनाकर विश्वास प्रकट किया है वे इसे पूरा करने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी का जनाधार तथा पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचाएंगे। इस मौके पर भारत भूषण वर्मा, संजीव तलवाड़, गोपी चंद कपूर, उमेश जैन, राजेश नकड़ा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सर्बजीत कौर, मनजीत बाली, सरपंच बलविंदर कुमार, नरेश अग्रवाल, जसविंदर लक्की, गौरव वालिया, डा. राज कुमार, डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, बलबीर सिंह अजड़ाम, टोनू सेठी, एडवोकेट डी.एस. बागी, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, नवीन पथरिया, विकास सोनी, तेजिंदर काका, हनी सूद, दीपक शारदा, रमनीश घई, प्रिंस जोशी, अजीत सिंह लक्की, राज कुमार, गौरव जैन सहित बड़ी संख्या में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डा. घई को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की बधाई देते हुए पार्टी कार्य में बढ़चढ़ कर साथ देने का आश्वासन दिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here