
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इटली में खालिस्तानियों की नापाक हरकत सामने आई है। खालिस्तानियों ने महात्मी गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया। यह घटना जी7 बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी की इटली यात्रा से कुछ दिन पहले ही हुई है। लेकिन इटली के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने रिकॉर्ड समय में इस प्रतिमा को साफ कर दिया है। इस घटना की विदेश मंत्रालय ने निंदा की है।

विदेश सचिव ने कहा कि भारत ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला उठाया है, प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












