Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh जिम्पा ने नहरी पानी योजनाओं को समय पर पूरा करने के किए...

जिम्पा ने नहरी पानी योजनाओं को समय पर पूरा करने के किए सख़्त निर्देश जारी

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों अधीन पंजाब के जल स्पलाई और सैनीटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज यहाँ पंजाब भवन में विभाग के कामों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की। उन्होंने सख़्त शब्दों में कहा कि गर्मी के इस मौसम में किसी भी गाँव वासी को पानी की कोई किल्लत न आए और जिन इलाकों में पीने वाले पानी की स्पलाई उचित नहीं है वहाँ तुरंत परिवर्तनी प्रबंध किए जाएँ। उन्होंने पंजाब में कार्य अधीन 15 नहरी पानी योजनाओं को निश्चित समय में पूरा करके लोक अर्पित करने के आदेश भी जारी किए।

Advertisements

इस मौके जल स्पलाई और सैनीटेशन मंत्री को बताया गया कि 2940 करोड़ रुपए की लागत से पंजाब के अलग- अलग इलाकों में 15 नहरी पानी आधारित योजनाएं कार्य अधीन है। इनमें से ज़्यादातर योजनाएं इसी साल के अंत तक चालू हो जाएंगी और कुछ योजनाएं अगले साल तक चलने की संभावना है। इन योजनाओं के शुरू से 1706 गाँवों के 4 लाख 33 हज़ार  55 घरों के 24 लाख 73 हज़ार 261 लोगों को लाभ मिलेगा।

यह योजनाएं मंडोली और पाबरा ( पटियाला), नानोवाल ( फतेहगढ़ साहिब), पारोवाल और कुंजर ( गुरदासपुर), चविंडा कलाँ, गौंसल अफगाना और कन्दोवाली ( अमृतसर), संगना, बुचर कलाँ ( तरनतारन), माणकपुर ( रूपनगर), पत्तरेवाला, घटिया वाली बोदला ( फाजिल्का), सोहणढ़ रत्तेवाला ( फ़िरोज़पुर) और तलवाड़ा ( होशियारपुर) में स्थित हैं। जिम्पा ने हिदायत दिए कि नहरी पानी आधारित इन योजनाओं को समय पर पूरा करके लोक अर्पित किया जाए ताकि प्रत्येक गाँव वासी तक साफ़ पानी की स्पलाई सुनिश्चित हो। इस दौरान विभाग के उच्च अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि पानी स्पलाई न होने की मई महीनो में टोल फ्री नंबर 1800- 180- 2468 पर आई 1463 शिकायतों में से 1433 शिकायतों को हल कर लिया गया है और जून महीने में आई 947 में से 17 जून तक 548 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है।    

जिम्पा ने उच्च अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आवाम समर्थकीय कार्य/ योजनाएं लोक अर्पित करने मौके स्थानीय प्रतिनिधियों जैसे कि विधायक, एम.सी., सरपंच- पंच आदि को ज़रूर शामिल किया जाए। इस मौके उन्होंने पहले से जारी योजनाओं, आर.ओ प्लांटों, ट्यूबवैलों और अन्य कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की और ज़रूरी दिशां- निर्देश जारी किए।

ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर के बजवाड़ा सिवीरेज प्रोजैक्ट बारे भी जानकारी ली। उनको बताया गया कि इस प्रोजैक्ट के पूरा होने की समय सीमा अगस्त 2025 है। जिम्पा ने कहा कि यह प्रोजैक्ट हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करके लोक अर्पित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रोजैक्ट की अच्छी तरह निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सीवरेज बिछाते समय नगर निवासियों को कम से कम परेशानी हो।

जल स्पलाई और सैनीटेशन मंत्री ने देहाती इलाकों में कूड़ा प्रबंधन के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की हिदायत भी की। उन्होंने कहा कि कूड़े के सभ्यक प्रबंधन के लिए लोगों का साथ बहुत ज़रूरी है इस लिए लोगों को प्रेरित और जागरूक करके पंजाब के गाँवों को साफ़- सुथरा बनाने के लिए विभाग को कारगर कदम उठाने चाहिएं। मीटिंग में प्रमुख सचिव नीलकंठ अवहद, विभाग प्रमुख अमित तलवाड़, सभी चीफ़ इंजीनियर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here