Monday, October 19, 2026
Home Himachal मिस्का इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मिस्का इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: 2024 का ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ 21 जून को मिस्का इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टकौता में स्कूल प्रधानाचार्य अध्यापक व छात्र वर्ग ने भारतीय संस्कृति की प्राचीन पद्धति योग संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए “स्वयं और समाज के लिए योग “थीम के अंतर्गत बड़े हर्ष उल्लास से मनाया।  

Advertisements

इस मोके पर छात्रों ने अध्यापकों संग विभिन्न योग क्रियाएं व प्राणायाम किया और इस वैश्विक उत्सव केअवसर पर हर दिन योग करने का संकल्प लिया। स्कूल प्रधानाचार्य ने इस वर्ष थीम की उपयोगिता बताते हुए कहा कि योग करने वाला व्यक्ति आत्म नियंत्रित ,तनाव मुक्त और नैतिक मूल्य पर चलने वाला होता है और समाज में ऐसे ही व्यक्ति जागरूकता और व्यवहार कुशलता को बनाने में सक्षम होते हैं।

अतः योग स्वयं और समाज दोनों के लिए ही उपयोगी है। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने भी छात्रों को हर दिन योग करने वह संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here