Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur पत्नी की याद में कुष्ठ आश्रम में भेंट किए पंखे  

पत्नी की याद में कुष्ठ आश्रम में भेंट किए पंखे  

होशियापुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजसेवी एसके पोमरा ने अपनी पत्नी रक्षा पोमरा की याद में कुष्ठ आश्रम होशियापुर में पांच पंखे दान स्वरूप दिए।पोमरा व उनके पारिवारिक सदस्य उत्साहपूर्वक  कुष्ठ आश्रम  सेवा कार्य के लिए गए। कुष्ट आश्रम में रहने वाले परिवारों के लिए स्वयं तैयार करके भोजन सामग्री व वस्त्र भेंट किए । इस मानवता के पुनीत कार्य में पारिवारिक सदस्यों ने तथाशक्ति सहयोग किया व बढ़ चढकर भाग लिया । उन्होंने कुष्ठ आश्रम में रहने वालों को प्रेम व वात्सल्य के साथ भोजन कराया व वस्त्र वितरित किए। 

Advertisements

इस अवसर पर एसके पोमरा ने बताया परोपकार का आनन्द अदभुत होता है । सामाजिक प्राणी होने के नाते समाज सेवा मानवता का प्रमुख कार्य है । परहित की भावना पर आधारित दायित्व सर्वोपरि है । भगवान द्वारा बनाए गए समस्त मानव समान है । संकट में हमेशा सहायक बनो । जिस समाज जितने अधिक परोपकारी व्यक्ति होगे वह उतना ही सुखी होगा।इस मौके पर सुहाना, अरव,अविनाश, उपासना, शिवानी, विशाल शर्मा, प्रियंका, राम सुमेर, सुमित, राजू, धर्मेंद्र इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here