Saturday, October 24, 2026
Home Latest गऊधन के लिए बनाई गई कैचर वैन के दुरुपयोग पर रोक लगाये...

गऊधन के लिए बनाई गई कैचर वैन के दुरुपयोग पर रोक लगाये नगर निगम: अशवनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गऊसेवा के कार्य के लिए ली गई कैचर वैन को नगर निगम द्वारा हदबंदी का बहाना बना कर भेदभाव करना बर्दाशत नहीं करेगी नई सोच संस्था। उक्त बात नई सोच संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने आज टांडा रोड स्थित गांव गीगनोंवाल से एक एैक्सीडैंटल गऊ माता को कैचर वैन द्वारा लिफटिंग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद कही।

Advertisements

उन्होने कहा कि गऊसेवकों चांद कौशल और परमजीत पम्मा द्वारा गांव गीगनोंवाल में एक एैक्सीडैंटल गऊ माता का ईलाज किया जा रहा थ और ईलाज के बाद गऊधन को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए नगर निगम से कैचर वैन की मांग की गई तो पहले तो हदबंदी का बहाना लगा कर नगर निगम कर्मचारियों ने पल्ला छुड़ाने की कोशिश की और कहा यह गांव नगर निगम की हद से बाहर पड़ता है लेकिन अचानक आज सुबह सरकारी गाड़ी को किसी गैर सरकारी व्यक्ति द्वारा नगर निगम की हद से बाहर ले कर जाते देखा गया जिस पर रोष स्वरुप गऊ सेवकों ने इस बात की मांग की है कि यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है जबकि मकसद हम सब का एक है।

अशवनी गैंद ने कहा कि अक्सर देखने में आ रहा है कि कैचर वैन का प्रयोग सरकारी दफ्तरों का सामान इधर-उधर करने के लिए किया जाता है और गऊधन के कार्यों के लिए हदबंदी का बहाना बनाया जाता है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जायेगा। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर को पहले भी मांग पत्र दे कर शहर के आस-पास से गऊ कैचर के प्रयोग के लिए कह चुके हैं। मौके पर मौजूद कौशल, परमवीर पम्मा, लक्की राजपूत , सतीश कुमार, रवि कुमार, रजिन्द्र सिंह आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here