Sunday, October 25, 2026
Home Latest लोनावाला में छुट्टियां मनाने गया पूरा परिवार झरने में बहा, 3 शव...

लोनावाला में छुट्टियां मनाने गया पूरा परिवार झरने में बहा, 3 शव बरामद, 2 की तलाश जारी

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। लोनावाला में छुट्टियां मनाने गए एक पूरे परिवार के साथ हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मानसून की छुट्टियां मनाने लोनावला आए परिवार के 5 सदस्य वॉटर फाल में बह गए हैं। ये वॉटर फाल भूसी बांध के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था। इसे रेलवे का झरना भी कहा जाता है। पुलिस ने मृतकों की पहचान शाहिस्ता लियाकत अंसारी, अमिमा आदिल अंसारी और उमेरा आदिल अंसारी के रूप में की है। साथ ही तेज बहाव में लापता हुए कुछ लोगों के शव जलाशय के एक किनारे से बरामद किया गया है।

Advertisements

धिकारी ने बताया कि अदनान सभाहत अंसारी और मारिया अकील अंसारी अभी भी लापता हैं। बचाव दल और नौसेना के गोताखोरों ने लापता बच्चों का पता लगाने के लिए देर शाम तक खोजी अभियान चलाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंसारी परिवार के सदस्य भुशी बांध के पास झरना देखने गए थे, लेकिन इलाके में भारी बारिश के कारण पानी का प्रवाह अचानक बढ़ गया और वे परिवार के 5 सदस्य बह गए। फिलहाल लापता सदस्यों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here