
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस 23 जून 2024 को शहर के मशहूर आर्टिटेक्ट रिपन हांडा का मोटरसाइकल (पीबी 07 बीके 8775), जोकि उन्होंने अपने आफिस के बाहर खड़ा किया था, दो चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था, जोकि लुटेरे थे। उन्होंने चोरी के मोटरसाइकिल से हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग लूट की वारदातों को अंजाम दिया और पुनः वहां से भागकर होशियारपुर व पंजाब के किसी कोने में आ गए हैं। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब लूट की वारदातों को सुलझाने हेतु सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की फुटेज मिलने पर हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने हांडा के कार्यालय दबिश दी।

इस दौरान रिपन हांडा ने उन्होंने बताया कि उनका मोटरसाइकिल चोरी हो गया था तथा इस बाबत उन्होंने थाना सिटी में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। हांडा ने पुलिस को रिपोर्ट की कापी एवं चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी। जिसके बाद हिमाचल पुलिस ने उन्हें कहा कि वह हिमाचल में मिली फुटेज में दिख रहे संदिग्धों संबंधी लोगों को जागरुक करें ताकि जो कोई उन्हें देखे वह पुलिस को सूचना दे सके। रिपन हांडा ने जिला पुलिस से अपील की कि वह इन लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़े ताकि वह किसी और को नुकसान न पहुंचा सकें।












