Saturday, October 17, 2026
Home Crime स्कूल में 2 बच्चियों के साथ हैवानियत, सड़कों पर उतरे हजारों लोग,...

स्कूल में 2 बच्चियों के साथ हैवानियत, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, रोकी ट्रेनें

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। कोलकाता केस के बाद अब ठाणे के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में बवाल शुरू हो गया है। स्कूल में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ सफाई ठेकेदार के एक कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। मामला 12-13 अगस्त का बताया जा रहा है जब लड़कियां शौचालय गई थी। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब दोनों बच्चियों ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया क्योंकि वे अपने साथ हुई घटना के बाद डरी हुई थीं।

Advertisements

जब माता-पिता ने उनसे कारण पूछा तो उन्होंने स्कूल में हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। जिसके बाद स्कूल के सामने भारी मात्रा में लोग प्रदर्शन करने लगे। स्कूल प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने से अभिभावकों में नाराजगी है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल और क्लास टीचर को निलंबित कर दिया है।

पुलिस इंस्पेक्टर शुभदा शितोले के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उनका ट्रांसफर कर दिया गया है। डीसीपी सुधाकर पठारे ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद साढ़े तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here