Tuesday, October 13, 2026
Home Crime चोरों ने नई आबादी में घर को बनाया निशाना, भारतीय व विदेशी...

चोरों ने नई आबादी में घर को बनाया निशाना, भारतीय व विदेशी करंसी सहित और सामान चुराया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के मोहल्ला नई आबादी में गत रात्रि चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से भारतीय व विदेशी करंसी के अलावा सोने के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। घर के मालिक सुबह जब घर आए तो उन्होंने सामान बिखरा देखा व चोरी संबंधी पुलिस को सूचना दी।

Advertisements

थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। इस संबंधी जानकारी देते हुे मनीष ने बताया कि उनका एक घर बीरबल नगर में है तथा उसके माता-पिता हरी ओम व नीलम वहां रहते हैं। वे रोजाना इस घर में चक्कर लगाने आते हैं व देख जाते हैं कि सब कुछ ठीक है। परन्तु आज सुबह जब वे आए तो घर का सामान बिखरा हुआ था व चोर कैश व अन्य सामान चेरी करके ले गए थे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखे 800 यूरो विदेशी करंसी, करीब 25 हजार रुपये की नकदी, 1 सोने की चेन, 1 जोड़ी कानों की बालियां, 2 विदेशी घडिय़ां तथा 4 जोड़ी बच्चों की पंजेब तथा कुछ अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। चोरी का पता चलते ही वार्ड पार्षद सुदर्शन धीर भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस से कहा कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए तथा गश्त बढ़ाई जाए ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here