चबेवाल में रिश्ते हुए तार-तार: पिता व ताये के लडक़े पर 376 का मामला दर्ज, दोनों गिरफ्तार

होशियारपुर/ चबेवाल (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप वर्मा। थाना चबेवाल पुलिस ने पिता व चचेरे भाई पर अपनी ही बेटी से शारीरिक सम्बन्ध बनाकर उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज किया है । थाना प्रभारी चबेवाल नरिंदर कुमार व एसआई चंचल सिंह को पीडि़त लडक़ी ने अपना बयान देते बताया कि उसके शम्मी कुमार पुत्र मदन लाल व उसके रिश्ते में ताया प्रवीण कुमार का बेटा प्रिंस जो कि उसके साथ 10 महीने पहले गलत हरकते करता था जिसे लडक़ी बार बार मना कर रही थी। पर लडक़ा नही माना। उसके बाद लडक़े ने उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शरीरिक सम्बन्ध भी बनाये व उसके बाद उसके पिता शम्मी ने भी उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये व उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त दोनों व्यक्ति उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देते थे। जिसके डर से उसने किसी को यह बात नहीं बताई। बीरवार शाम करीब 5 से 6 बजे के करीब जब उसके पेट मे दर्द शुरू हुई तो उसके पिता शम्मी व ताये के बेटे प्रिंस ने उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर भर्ती करवाया। व वहां पर उसकी माता भी आ गई। डॉक्टर ने बताया कि आपके एक बच्चे ने जन्म लिया है व उसने दम तोड़ दिया है। 

Advertisements

बयान के आधार पर थाना चबेवाल पुलिस ने धारा 376, 506 के अधीन मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरिंदर कुमार व एसआई चंचल सिंह ने बताया कि बच्चे का और दोनों आरोपियों का व डीएनए मिलान के लिए भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने पर अगली कार्यवाही की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here