Saturday, October 17, 2026
Home Crime जोधपुर में 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, खून से लथपथ...

जोधपुर में 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, खून से लथपथ मिली मासूम, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जोधपुर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का एक और मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम हरीश सिंधी बताया जा रहा है।  जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के देव नगर पुलिस थाना क्षेत्र में मंदिर के बाहर मां के पास सो रही 3 साल की मासूम को एक अज्ञात युवक उठा ले गया। गाय का चारा बेचने वाली महिला ने ओढ़ने में लिपटी बच्ची को देखा और परिजनों को सूचना दी। जब उन्होंने बच्ची के शरीर से खून निकलता देखा तो पुष्टि हुई।

Advertisements

मासूम की पूरी कमर छीली हुई थी और होंठ पर काटने के निशान थे। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि वीडियो में 2:00 बजे आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी नींद में सो रही बच्ची को आइसक्रीम दिलाने के बहाने उठा ले गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here