Sunday, October 18, 2026
Home Crime रिश्वत के आरोप में कानूनगो जतिंदर गिरफ़्तार, विजीलैंस ने की कार्यवाही

रिश्वत के आरोप में कानूनगो जतिंदर गिरफ़्तार, विजीलैंस ने की कार्यवाही

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज तहसील शाहकोट, ज़िला जालंधर में तैनात कानूनगो जतिन्दर सिंह को 2000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।

Advertisements

जानकारी देते हुए राज्य के विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह केस लुधियाना के एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर की आनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त मुलजिम ने उसके पारिवारिक मैंबर की ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले उससे 6000 रुपए रिश्वत माँगी थी परन्तु 2000 रुपए रिश्वत वसूली गई थी।

तस्दीक के दौरान यह पाया गया कि उक्त कानूनगो ने इस मकसद के लिए 6000 रुपए रिश्वत की माँग की थी और उसने 2000 रुपए ले लिए थे। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान इस शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए।

इस जांच के आधार पर मुलजिम कानूनगो के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उसको कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस केस की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here