Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur ग्रीन व्यू पार्क में सेना का टैंक स्थापित करने की तैयारी, विधायक...

ग्रीन व्यू पार्क में सेना का टैंक स्थापित करने की तैयारी, विधायक व मेयर ने किया निरीक्षण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर शहर के ग्रीन व्यू पार्क में सेना का टैंक स्थापित करने की योजना को लेकर एक अहम कदम उठाया जा रहा है। विधायक ब्रम शंकर शर्मा और मेयर सुरिंदर कुमार ने संयुक्त रूप से उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां पर यह टैंक स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।

Advertisements

निरीक्षण के दौरान सेना के कुछ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रस्तावित स्थान का बारीकी से जायज़ा लिया। उन्होंने स्थल की स्थिति और आसपास के माहौल का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक तकनीकी सुझाव दिए, ताकि टैंक का स्थायी और सुरक्षित तरीके से स्थापना कार्य किया जा सके।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ग्रीन व्यू पार्क में सेना का टैंक स्थापित करना शहर के लिए गौरव की बात होगी। यह न केवल शहीदों की वीरता और बलिदान की स्मृति को अमर करेगा, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी प्रबल करेगा। उन्होंने कहा कि पार्क आने वाले बच्चे और युवा इस टैंक को देखकर सेना के साहस और समर्पण से प्रेरणा लेंगे।

मेयर सुरिंदर कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं और सुरक्षा तथा सौंदर्यीकरण के दृष्टिकोण से पार्क का विशेष ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रीन व्यू पार्क शहरवासियों के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने स्थल पर किए जाने वाले कार्यों का जायज़ा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here